फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन लड़कों ने मचाया कोहराम, घर में घुस चाकू और तलवार से हमला

Tue, 15 Mar 2016 06:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
मंगोलपुरी इलाके में गली में बैठे लोगों से रास्ता मांगना एक परिवार को महंगा पड़ गया। कहासुनी के बाद करीब आधा दर्जन लड़कों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर चाकू, तलवार और डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में घायल 55 साल के झांसाराम की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने मंगोलपुरी थाने का घेराव किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार की मानें तो वारदात के समय वह मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन भीड़ तमाशबीन बनी रही।
विज्ञापन

झांसाराम बाइक लेकर अपनी गली में पहुंचा

हत्या - फोटो : DEMO Pics
पुलिस के मुताबिक, झांसाराम (55) परिवार के साथ मंगोलपुरी ई-ब्लॉक में रहते थे। इसके परिवार में पत्नी गंगा, तीन बेटे गोपाल, प्रकाश, देवराज, दो बेटों की बहू व भतीजा कन्हैया लाल है।

झांसाराम व उनका परिवार रंगाई-पुताई का काम करता है। रविवार शाम के समय झांसाराम बाइक लेकर अपनी गली में पहुंचा। झांसाराम ने हॉर्न बजाकर आरोपियों को रास्ता छोड़ने के लिए कहा।

इसी बात पर आरोपियों से कहासुनी हो गई। देख लेने के बात कर आरोपी वहां से चले गए। कुछ देर बाद करीब आधा दर्जन लड़कों ने झांसाराम पर घर में घुसकर हमला बोल दिया। इस बीच तीनों बेटों, बहुओं और पत्नी व भतीजे ने भी उन्हें बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी तलवार व चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

वारदात के बाद बदमाश बड़े आराम से मौके से फरार हो गए

Murder
वारदात के बाद बदमाश बड़े आराम से मौके से फरार हो गए। घायल झांसाराम, उसकी पत्नी गंगा, तीनों बेटे, दो बहुओं व भतीजे को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार दिन में झांसाराम की मौत हो गई।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर वीरपाल, सौरव, प्रेम सिंह उर्फ लाला और हर किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। परिवार पर दबंगों के हमले के बाद स्थानीय लोगों ने मंगोलपुरी थाने का घेराव किया।

गों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लोगों को हटाया। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया। बाद में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ भी लिया। परिवार ने वारदात के समय घर के बाहर खड़े लोगों पर मदद न करने के आरोप लगाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें