सर्दी और छुट्टी के दिन सुनसान पड़े शहर में देरशाम नशे में धुत एक जेबीटी टीचर ने जमकर हंगामा किया। नशे में चूर शिक्षक ने अपनी गाड़ी से कई गाड़ियों और ऑटो को टक्कर मारी।
आसपास के लोगों ने जब पुलिस को बुलाया तो वह पुलिस से भी उलझ गया। आखिरकार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, कांकरौला गांव निवासी शशिकांत यादव जेबीटी शिक्षक है। रविवार शाम नशे में आरोपी शिक्षक अपनी वैगनआर गाड़ी में यहां पहुंचा। उसने यहां खड़ी दो कार को टक्कर मारी।