फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न से तंग युवती ने की खुदकुशी, पति गिरफ्तार

Mon, 20 Mar 2017 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
शराबी पति की मारपीट और दहेज की मांग से पीड़ित होकर सेक्टर- 37 में रहने वाली संतोष ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता की शिकायत पर पति दीपक के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। 
विज्ञापन


नूंह के पुन्हाना, सिंगार गांव निवासी पप्पू की बेटी संतोष का विवाह 2015 में सेक्टर 37 निवासी दीपक से हुआ था। पप्पू का आरोप है कि विवाह के बाद से ही शराबी दामाद ने बेटी संतोष के साथ मारपीट और आए दिन घर से रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

आठ माह पहले संतोष ने बेटी को जन्म दिया तो भी दीपक ने मायके से रुपये लाने का दबाव बना कर उसे पीटा था। शनिवार की शाम भी शराब पीने के बाद पत्नी के साथ गाली गलौज और मारपीट की।
विज्ञापन


इससे दुखी होकर संतोष ने हुक्के की ट्यूब से फंदा बना फांसी लगाकर जान दे दी। रात करीब साढ़े बारह बजे घर लौटे दीपक ने पत्नी का शव फांसी पर लटकते देखा तो पड़ोसियों और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


एसएचओ सराय ख्वाजा थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि संतोष के पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें