फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे डॉक्टर

Wed, 20 Aug 2014 12:51 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात खोड़ा में हुई सड़क दुर्घटना में घायलों के इलाज में देरी के आरोप में कौशांबी अस्पताल के डॉक्टर से विधायक के साथ आए कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन


इस संबंध में डॉक्टर ने थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी थी लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन वेस्ट यूपी और अस्पतालों के डॉक्टर मंगलवार की शाम थाना इंदिरापुरम पहुंचे।

उन्होंने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर डॉक्टरों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

शाम करीब साढ़े चार बजे आईएमए यूपी वेस्ट के अध्यक्ष डा. दीपक जैन के नेतृत्व में डॉक्टर थाना इंदिरापुरम पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल मरीजों के इलाज के दौरान डा. नरेश गुप्ता के साथ विधायक और उनके समर्थकों ने मारपीट की।
विज्ञापन


लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। डाक्टरों ने एसएसआई विशाल श्रीवास्तव से मुलाकात कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें