फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव के पास मिली डायरी, लांस नायक ने तिहाड़ में की खुदकुशी

Fri, 18 Mar 2016 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
विज्ञापन
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज प्रताड़ना में तिहाड़ जेल में बंद सेना के लांस नायक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके पास से एक डायरी भी मिली है जिसमें कुछ अहम बातें उसने लिखी है।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भिजवा दिया गया है और मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। लांस नायक मूलरूप से जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग दिल्ली में थी।

तिहाड़ जेल से मिली जानकारी के मुताबिक जेल संख्या तीन में बंद विनोद कुमार (33) ने बुधवार सुबह मुलायजा वार्ड के शौचालय के पास कपड़े का फंदा बना कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डायरी में लांस नायक ने लिखी हैं कई बातें

आत्महत्या - फोटो : demo pic
बताया जा रहा है कि उसके पास से एक डायरी मिली है जिसमें कई सारी बातें उसने लिखी है। हालांकि इस संबंध में तिहाड़-प्रशासन कुछ भी बोलने का तैयार नहीं है। विनोद करीब एक दशक से सेना में काम कर रहा था और घर-परिवार की इच्छा के बगैर उसने करीब 10 माह पहले शादी की थी।

16 फरवरी को विनोद की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद विनोद को 18 फरवरी को आत्महत्या के उकसाने और दहेज प्रताड़ना के आरोप में जेल में बंद कर दिया गया। तिहाड़-प्रशासन का कहना है कि उसे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं थी और न ही उसने साथी कैदियों से किसी तरह की परेशानी का जिक्र किया था।

जेल आने के बाद उसकी काउंसलिंग भी की गई थी और मेडिकल जांच में भी किसी तरह की कोई दिक्कत सामने नहीं आई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें