फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे देने पर भी नहीं मिला फ्लैट का मालिकाना हक

Fri, 28 Feb 2014 06:01 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना भूपानी में दो महिलाओं ने गुड़गांव की एक डेवलपर कंपनी के दो डायरेक्टरों सहित चार लोगों के खिलाफ 40 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि कंपनी ने फरीदाबाद के सेक्टर-89 में फ्लैट दिलाने के लिए उनसे लाखों रुपये जमा करा लिए। दो अलग-अलग मामलों में दिल्ली के मालवीय नगर निवासी जसबीर सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और गाजियाबाद की सरला कुमारी ने शिकायत दर्ज कराई है।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि गुड़गांव के सिकंदरपुर में एमजी रोड पर स्थित एक टॉवर में पाल इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं डेवलपर्स प्रा. लि. ने ऑफिस खोल रखा है। कुछ महीने पहले कंपनी की ओर से फरीदाबाद के सेक्टर-89 में एक प्रोजेक्ट के तहत फ्लैट दिलवाने की बात कही गई थी, जिसके बाद उन्होंने कंपनी के ऑफिस में संपर्क किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: घर का पानी निकालने को लेकर चली गोली, एक घायल

गुरशरण कौर का आरोप है कि पाल इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं डेवलपर्स के डायरेक्टर हरपाल सिंह यादव व मानव चंदा और अधिकारी राजेश कुमार व सगुन भगत ने उनसे फ्लैट की रकम के तौर पर कई किश्तों में 22.90 लाख रुपये जमा करवा लिए, लेकिन अभी तक कंपनी ने फरीदाबाद में फ्लैट नहीं दिया।

पूछताछ करने पर कंपनी की ओर से टाल-मटोल की जा रही है। गुरशरण कौर का आरोप है कि जब उन्होंने कंपनी से रुपये वापस करने की मांग की, तो कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें रुपये वापस न करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

दूसरे मामले में गाजियाबाद निवासी सरला कुमारी ने भी इसी कंपनी के इन चार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सरला का आरोप है कि कंपनी ने उनसे करीब 16.80 लाख रुपये जमा करवा लिए, लेकिन फ्लैट नहीं दिया।

सरला ने भी कंपनी के अधिकारियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना भूपानी ने खेड़ी चौकी पुलिस को यह मामला जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें