फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पर फूटा लोगों का गुस्सा, किसने और कब तोड़े पुलिस को कुछ नहीं पता

Tue, 13 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
बैंक के बाहर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के एक माह बाद अब लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। शहर के सबसे अधिक आबादी वाले इलाके जवाहर कॉलोनी में लगे कई निजी बैंकों के एटीएम लोगों की नाराजगी का शिकार बने।
विज्ञापन


नोटबंदी के दौरान सबसे विवादित रहे एक्सिस बैंक के एटीएम में जमकर तोड़फोड़ की गई है। उसी के सामने लगे आईसीआईसीआई के एटीएम को भी निशाना बनाया गया है। एटीएम में किसने और कब तोड़फोड़ की, किसी को कुछ पता नहीं है।

दरअसल गुरुद्वारा रोड पर एक्सिस, आईसीआईसीआई समेत कई सरकारी बैंकों के एटीएम लगे हैं, लेकिन नोटबंदी के बाद से सभी बंद पड़े हैं।

बताया जाता है कि पिछले दिनों दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में एक्सिस बैंक की कार्यप्रणाली से नाराज होकर कुछ शरारती तत्वों ने यहां लगे एटीएम को तोड़-फोड़कर तहस-नहस कर दिया। उधर थाना प्रभारी नरेंद्र सांगवान का कहना है कि उन्हें तोड़फोड़ की कोई सूचना नहीं है, यदि कोई घटना हुई होती तो सूचना जरूर मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें