फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के पैसे मांगने पर दो पक्षों मारपीट, खूब चली लाठी और हुआ पथराव

Wed, 18 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
दो पक्षों में झड़प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मजदूरी के रुपये मांगने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट लाठी डंडे चले। पथराव भी हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। दो लोगों को नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। मामले की अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। 
विज्ञापन


रबूपुरा कस्बे के मोहल्ला विलोचान निवासी मुस्तकीम का आरोप है कि वह रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार को वह अपनी मजदूरी के रुपये मांगने नौशाद के घर गया था।  जहां पर नौशाद और गुलजार ने उसकी पिटाई कर दी।

वहीं नौशाद का कहना है कि शाम करीब 4 बजे जब वह अपने खेत से घर के पास पहुंचा तो मुस्तकीम, फरीद और नफीस ने मिलकर नौशाद की पिटाई कर दी।  नौशाद के शोर मचाने पर दोनों के परिजन लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। इस दौरान पथराव में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में एक पक्ष के मुस्तकीम और हबीब और दूसरी पक्ष के नौशाद और गुलजार घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल मुस्तकीम व हबीब को नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें