फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में सिपाही समेत दो गिरफ्तार, सर्विस पिस्टल से की हत्या

Sun, 11 Sep 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा ने केएन काटजू मार्ग इलाके में युवक सोमबीर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही समेत दो लोगों को दबोचा है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान बवाना निवासी प्रवीण उर्फ कालू (31) औरी गांव रेवाली, मुरथल, सोनीपत, हरियाणा निवासी नीरज उर्फ मास्टर (34) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो प्रवीण दिल्ली पुलिस में सिपाही है और उसकी तैनाती उत्तर-पश्चिम जिले में है।

मृतक सोमबीर इसके पड़ोस में रहता था। अक्सर शराब पीकर वह प्रवीण व उसके पिता के साथ झगड़ा कर उन्हें गालियां देता था। इसी से खफा होकर प्रवीण ने अपने साले नीरज व दोस्त सुनील के साथ मिलकर सोमबीर की हत्या कर दी। बाद में शव बवाना नहर में फेंक दिया। मामले में पुलिस सुनील उर्फ पोपट को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि 19 अगस्त को हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से अज्ञात शव बरामद हुआ। केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस ने 23 अगस्त को मृतक की शिनाख्त बवाना निवासी सोमबीर के रूप में की।

परिजनों ने 21 अगस्त को उसकी गुमशुदगी बवाना थाने में कराई थी। छानबीन के बाद पुलिस ने एक पड़ोसी सुनील उर्फ पोपट को गिरफ्तार कर लिया। सुनील ने खुलासा किया कि सोमबीर के उसकी बहन के साथ अवैध संबंध थे।

वहीं प्रवीण भी सोमबीर से परेशान था। प्रवीण ने साले नीरज के साथ मिलकर सोमबीर की हत्या की साजिश रची । शराब पिलाने के बहाने सोमबीर को 17 अगस्त को बवाना नहर के पास बुलाया गया। वहां प्रवीण ने अपनी सर्विस पिस्टल से सोमबीर को गोली मार दी। बाद में उसके शव को बवाना नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


एक सूचना के बाद अपराध शाखा ने धौलाकुआं से प्रवीण व नीरज को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रवीण 2008 में दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती हुआ था। वहीं नीरज उर्फ मास्टर ने महाराष्ट्र से बीपीएड किया हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें