उत्तर-पश्चिमी जिले के मॉडल टॉउन स्थित न्यू पुलिस लाइन (एनपीएल) में शुक्रवार शाम को दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर(एसआई) ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली अपनी सर्विस पिस्टल से सिर में मारी थी।
एसआई को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरूआती जांच के बाद खुदकुशी का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। मॉडन टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर-पश्चिमी जिला डीसीपी मिलिंद डुंबरे के अनुसार मूलरूप से झज्जर, हरियाणा का रहने वाला बाले सिंह(56) दिल्ली पुलिस में एसआई थे। इन दिनों उनकी तैनाती एनपीएल में दूसरी बटालियन में चल रही थी।