फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SI मेट्रो के आगे कूदा, सुसाइड नोट में आत्महत्या का किया खुलासा

Thu, 02 Nov 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। उसके पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वाले शव अंतिम संस्कार के लिए राजस्थान ले गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हंसराम बराला(50) सपरिवार ओम विहार में रहता था। परिवार में पत्नी विमला, दो बेटे और एक बेटी है। उसके बड़े बेटे विकास की शादी हो चुकी है। वह दिल्ली पुलिस की सिक्योरटी यूनिट में तैनात था। उसकी तैनाती केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ थी। लेकिन तीन सप्ताह से वह छुट्टी पर था।

बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे मेट्रो पुलिस को सूचना मिली कि उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया तलाशी के दौरान एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी करने की बात लिखी थी।
विज्ञापन


परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि हंसराम को पेट में टीबी की बीमारी थी। इस वजह से वह तीन माह से काफी परेशान था। तीन सप्ताह से उसने छुट्टी ले रखी थी। गृहमंत्री की सुरक्षा में तैनात होने की बात पूछे जाने पर मेट्रो पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। उधर घटना की वजह से द्वारका से नोएडा की ओर जाने वाली मेट्रो सेवा कुछ देर प्रभावित रही।            
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें