फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः सड़क किनारे पड़े बैग से निकला महिला का दो टुकड़ों में कटा शव, फैली सनसनी

Fri, 22 Jun 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार इलाके के खाली प्लॉट में एक बैग में एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई।
विज्ञापन


हालांकि देखने वाले उस वक्त और भी दंग रह गए जब उस बैग को खोला गया और उसमें से महिला का दो टुकड़ों में कटा शव निकला। यह बैग सरिता विहार के हाजी कॉलोनी के पास मिला।

जानकारी के अनुसार एक राहगीर ने बृहस्पतिवार देर रात में खाली प्लॉट में एक बैग पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब बैग खोला तो उसमें से एक महिला का दो टुकड़ों में कटा शव निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में करते हुए आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक इस महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें