फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने दिनदहाड़े किया एनकाउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के छावला इलाके से रविवार शाम चप्पल फैक्टरी के मालिक को बदमाशों ने कार समेत अगवा कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने कारोबारी के भाई को फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद दक्षिण पश्चिम जिले की तीन थानों की पुलिस ने सर्विलांस के जरिये अपहरणकर्ताओं तक पहुंची और रोहतक में मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश राजकुमार को मार गिराया।

गोलीबारी में बदमाश के साथ मौजूद महिला सहयोगी को भी गोली लगी, जबकि एक अन्य बदमाश पुलिस टीम पर गोली चलाकर फरार हो गया।

बिजनेसमैन को अगवाकर मांगी फिरौती

पुलिस के अनुसार रामलाल त्यागी (34) सपरिवार छावला इलाके में रहता है और उसकी इलाके में ही चप्पल बनाने की फैक्टरी है। रविवार शाम को वह फैक्टरी से घर आ रहा था, इसी दौरान बदमाशों ने उसे आर्टिगा कार समेत अगवा कर लिया।

बदमाशों ने सोमवार रात भाई को फोन कर रामलाल के अगवा होने की जानकारी दी और उसकी सकुशल वापसी के लिए 20 लाख रुपये की मांग की। सोमवार सुबह भी बदमाशों ने फोन कर रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा। सोमवार दोपहर रामलाल के भाई ने छावला थाना पुलिस को भाई के अगवा किए जाने की शिकायत की।
 
शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम ने बदमाश के फोन को सर्विलांस पर लगाया और इसके जरिये पता चला कि बदमाश रोहतक में मौजूद है।

एक फरार, महिला सहयोगी को लगी गोली

बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों ने दक्षिण पश्चिम जिला के द्वारका, छावला और नजफगढ़ थाने के एचएचओ के नेतृत्व में टीमें गठित कीं। पुलिस टीम ने दोपहर के समय बदमाश की गाड़ी को घेरकर बजरंग भवन के पास रोककर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।

पुलिस के मुताबिक एक बदमाश पुलिस टीम पर गोली चलाकर फरार हो गया। जबकि कार में बैठे बदमाश और उसकी महिला सहयोगी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी।

इस दौरान पुलिस की ओर से चलाई गई गोली में बदमाश और उसकी महिला सहयोगी जख्मी हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने कारोबारी को छुड़ाया

एनकाउंटर में मारे गए बदमाश की पहचान रोहतक गांधी कैंप निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। जबकि महिला सहयोगी ज्योति है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

दक्षिण पश्चिम जिले की पुलिस उपायुक्त सुमन गोयल पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए बदमाश राजकुमार पर पहले से लूटपाट के तीन मामले दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस ने बदमाशों के चंगुल से कारोबारी को सकुशल छुड़ा लिया है। उसके अन्य साथी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें