दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गौरव झरेरा गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गिरोह सरगना व साथियों के साथ मिलकर दिल्ली कैंट इलाके में विरोधी गिरोह के सदस्य की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। हत्या की इस वारदात को लेकर स्थानीय लोगों ने काफी हंगामा किया था। कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर रखा था।
अपराध शाखा डीसीपी भीष्म सिंह के अनुसार शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सुनीज जैन की टीम के सदस्य एएसआई विक्रांत सिंह को सूचना मिली थी कि हत्या केमामले में वांछित गौरव झरेरा गिरोह का भगोड़ा सदस्य डिस्ट्रिक्ट सेंटर आएगा।
इंस्पेक्टर सुनील जैन की टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान दिल्ली कैंट निवासी बबलू उर्फशाका उर्फ विकास(32) के रूप में हुई। आरोपी के पिता इंडियन आर्मी में सिविल क्लीनर थे।
वर्ष 2003 में ये चोट पहुंचने के मामले में पहली बार गिरफ्तार हुआ था। जेल में ये गौरव झरेरा केगिरोह के संपर्कमें आया और जेल से बाहर निकलने के बाद वह गौरव केगिरोह में शामिल हो गया।
वर्ष 2016 में गौरव झरेरा गिरोह के सदस्य ललित का एक बस कंडेक्टर से झगड़ा हो गया था। बबलू,ललित, गौरव व गिरोह के अन्य सदस्यों ने मिलकर बस कंडेक्टर की हत्या कर दी थी। इस मामले में बबलू गिरफ्तार हुआ था और तीन-चार वर्ष जेल में रहा था।
गौरव झरेरा गिरोह की राकेश उफ कल्लू से रंजिश चल रही थी। गौरव ने राकेश केभाई की कार चुरा ली थी। इस मामले में राकेश ने गौरव झरेरा केभाई को धमका दिया था। ऐसे में बदला लेने व इलाके में अपना दबदबा बनाने के लिए 19 नवंबर, 2014 को गौरव ने बबलू व गिरोह के एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों के साथ राकेश उर्फ कल्लू की पिस्टल, स्ट्रिक व चाकू आदि से हमला कर घायल कर दिया था।
राकेश की सहायता करने आए तीन अन्य लोग भी घायल हो गए थे। एम्स में राकेश की मौत हो गई थी। इस मामले में गौरव व सद्दाम गिरफ्तार हो गए थे। बबलू अन्य साथियों के साफ फरार था।