फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, फ्लैट बेचने के बाद तनाव में था मृतक

Mon, 08 Aug 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रशांत विहार इलाके में सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। सिपाही प्रशांत विहार स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय में तैनात था। 
विज्ञापन


उसका शव कार्यालय के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री में तीन लाख का घाटा होने के बाद से वह काफी तनाव में था। 

पुलिस उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान गाजियाबाद के रहीसपुर गांव निवासी विनोद(40) के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार विनोद दिल्ली पुलिस में वर्ष 1998 में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी तैनाती प्रशांत विहार स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय में थी। वह कार्यालय में बने एक कमरे में सोता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सोकर उठे तो फांसी पर लटका मिला विनोद

suicide
सोमवार सुबह साढ़े सात बजे जब आपदा प्रबंधन के कर्मचारी सोकर उठे तो उनलोगों ने विनोद को फांसी पर लटका हुआ पाया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। 

कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि रविवार रात विनोद एक कॉल पर गया था। जहां से साढ़े तीन बजे रात वापस आने के बाद विनोद कमरे में सोने के लिए चला गया था। विनोद के परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि विनोद ने कुछ समय पहले 20 लाख का एक फ्लैट खरीदा था।

उसे किसी कारणवश फ्लैट को 17 लाख में बेचना पड़ा। तीन लाख का घाटा होने के बाद से वह तनाव में था। आशंका जतायी जा रही है कि इसी वजह से उसने खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें