फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के इस पॉश इलाके के एंक्लेव में चल रहा था हाईप्रोफाइल कैसीनो, 25 गिरफ्तार

Mon, 28 Aug 2017 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
casino bust out
विज्ञापन
दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश स्थित पंपोश एंक्लेव में पूर्व मॉडल व इवेंट मैनेजर अपने घर में कैसीनो चला रही थी। शनिवार देर रात को दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने कोठी पर छापामार कर कैसीनो मालिक पूर्व मॉडल समेत 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में 14 लोग सट्टा लगा रहे थे, जबकि 10 कर्मचारियों को वहां खाने-पीने व अन्य इंतजामों के लिए रखा गया था।
विज्ञापन


 कसीनो मालिक की पहचान अनुपमा जैन (45) के रूप में हुई है। वहीं पकड़े गए ज्यादातर लोग नोएडा, ग्ररुग्राम व दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। इनमें बिल्डर, प्रॉपर्टी डीलर व कारोबारी भी है। इनके पास से 7.58  लाख रुपये, 2700 कोइन, 45 ताश की गड्डियां, एक पोकर टेबल, 25 मोबाइल और एक नोट गिनने की मशीन बरामद हुई है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि ग्रेटर कैलाश, पंपोश एंक्लेव स्थित ए-19, दूसरी मंजिल पर सट्टा लगाया जा रहा है। देर रात करीब 11.30 बजे एसीपी सतीश केन, इंस्पेक्टर दिलीप सिंह, अनिल मलिक, एसआई कुलदीप, मेघाराम व किशोर व अन्यों की टीम ने मकान की दूसरी मंजिल पर छापा मारा। करीब 300 गज के मकान में पुलिस को अलग-अलग उम्र के करीब 25 लोग वहां मिले। इनमें 14 लोग सट्टा खेलने वाले थे।
विज्ञापन


 छानबीन के दारान पुलिस को पता चला कि सट्टा लगा रहे कुछ लोगों में कारोबारियों के अलावा एक दो छात्र व नौकरीपेशा लोग भी है। पूछताछ के दौरान कैसीनो मालिक अनुपमा ने बताया कि वह पिछले करीब डेढ़ साल से इस मकान में अपने बेटे के साथ रह रही है। पूछताछ के दौरान अनुपमा ने बताया कि वह पिछले करीब एक माह से कैसीना चला रही थी। 

वीकएंड पर अपने जानकार लोगों को कसीनो में जुआ खेलने बुलाती थी। आठ लोगों के बैठने वाली पोकर टेबल ताश की गड्डियां के जरिये जुआ खिलवाया जाता था। गेम खेलने के लिए पैसे देकर वहीं से कॉइन खरीदे जाते थे। इन कॉइन्स के जरिये ही जुआ खिलवाया जाता था। पुलिस ने पोकर टेबल के अलावा वहां से बिंगो गेम भी बरामद किया है। उससे भी जुआ खिलवाया जाता था। गेम खेलने आए लोगों से के खाने-पीने व जुआ खिलवाने में मदद करने के लिए अनुपमा ने 10 कर्मचारियों को रखा गया था। 

पुलिस इन कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। कमाल की बात यह है कि इस घटना की जानकारी वहां के निवासियों को बिल्कुल नहीं थी। पुलिस आसपास के लोगों व अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने कैसीनो से एक नोट गिनने की मशीन के अलावा अन्य सामान भी बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें