फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली NCR के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम थे इनके निशाने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कृष्णा नगर थाना पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से ठगी कर सामान उड़ाने वाले कुख्यात गैंग के तीन बदमाशों को दबोचा है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान नंद नगरी निवासी सुरेश (28) शेरसिंह (29) और प्रदीप (30) के रूप में हुई है। गैंग के लोग शोरूम पर कुछ रुपये देकर सामान बुक करा देते थे। बाकी रकम माल की डिलीवरी के समय देने की बात की जाती थी।

सामान डिलीवरी के समय बदमाश बेहद चालाकी से महंगा माल उड़ा लेते थे। पुलिस की मानें तो गैंग ने दिल्ली और गाजियाबाद में ठगी की करीब 28 वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

जब पुलिस बन गई सेल्समैन

पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार सूचना मिली थी कि धोखाधड़ी करने वाला गैंग नंद नगरी के एक शोरूम में माल आने वाला है।

सूचना के बाद शोरूम में पुलिसकर्मी सेल्स अधिकारी बनकर खड़े हो गए। इस बीच सुरेश, शेरसिंह व प्रदीप माल खरीदने गए। इन लोगों ने घर में शादी होने की बात कर फ्रिज, एलसीडी आदि सामान कुछ रुपये देकर बुक कराया। सामान के बाकी रुपये घर देने की बात की।

मुखबिर के इशारे पर पुलिस ने तीनों को मौके पर दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन

ऐसे करते थे लूट की प्लानिंग

तीनों ने बताया कि यह ज्यादातर पांच हजार रुपये देकर माल बुक कराकर सामान घर भेजने के लिए कहते थे। रिक्शा वाला सामान लेकर बताए गए पते पर जाता था।

पहले सस्ते वाले सामान को ऊपर चौथी मंजिल पर चढ़ाने की बात की जाती थी। इस बीच नीचे रिक्शा से सामान उड़ा लिया जाता था। बाद में पीड़ित को ठगे जाने का पता चलता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें