फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राज्यों की पुलिस को थी इस गैंगस्टर की तलाश, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gangster arrested
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नीतू दबोदिया व अशोक प्रधान गैंग के कुख्यात बदमाश रोहित उर्फ लांबा उर्फ मोहित उर्फ अमित (25) को बादली इलाके से दबोचा है। उसके पास से एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए। 
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो रोहित हत्या की दर्जन वारदात के अलावा लूटपाट, हत्या के प्रयास, कांट्रेक्ट किलर व कार लूटने के मामलों में शामिल रहा है। दिल्ली, यूपी और हरियाणा पुलिस को उसकी तलाश थी। रोहित ने अपने गैंग लीडर व अन्य के साथ मिलकर 22 मार्च, 2017 को झज्जर कोर्ट में गैंगस्टर काला असोदिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 वारदात के बाद से वह फरार था। हरियाणा पुलिस तभी से तलाश कर रही थी। अपराध शाखा ने यूपी व हरियाणा पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि चार जून को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि नीतू दबोदिया गैंग का बदमाश रोहित रेलवे रोड, बादली के पास आने वाला है। 
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि हत्या के एक मामले में जेल में उसकी मुलाकात अशोक प्रधान व राजेश धुरमुट से हुई। दोनों नीतू दबोदिया गैंग के सदस्य थे। रोहित ने भी ज्वाइन कर लिया। इधर, 2013 में नीतू की हत्या के बाद अशोक ने गैंग की कमान संभाल ली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह दर्जनों हत्या, लूटपाट, हत्या के प्रयास व कार लूटने की वारदात में शामिल रहा। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।      
विज्ञापन


कब-कब वारदात को दिया अंजाम 
- 22 नवंबर, 2015 को आगरा ज्वेलर्स एसोसिएशन के सचिव धन कुमार जैन की सुपारी लेकर घर के बाहर पुलिस  प्रोटेक्शन में गोली मार दी थी। 
- 10 अप्रैल, 2016 को बहादुरगढ़ के बराही गांव में रागिनी प्रतियोगिता के दौरान गैंगस्टर कृष्णा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
- 22 मार्च, 2017 को साथियों के साथ मिलकर झज्जर कोर्ट में गैंगस्टर काला असोदिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें