फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः पांच दोस्तों ने किया गैंगरेप, नग्न अवस्था में पहली मंजिल से कूदी

Wed, 15 Mar 2017 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
नेपाली मूल की एक महिला को दिल्ली के पॉश इलाके पांडवनगर में 5 आरोपियों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। इसके बाद में उसे नग्न अवस्‍था में बाथरूम में बंद कर दिया। पीड़ित महिला ने अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


एक आरोपी ने महिला के साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। आरोपियों ने नग्न अवस्था में पीड़िता को बाथरूम में बंद कर दिया। जान बचाने के लिए पीड़िता किसी तरह पहली मंजिल से नीचे कूद गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया।

इसके बाद मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक इंजीनियर है, जबकि चार नोएडा में एक नामी कॉल सेंटर में नौकरी करते हैं। पुलिस के मुताबिक, नेपाल मूल की शालू (28, बदला हुआ नाम) सपरिवार मुनिरका इलाके में रहती है। इसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने युवती को फ्लैट में बंधक बनाया

दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
​नवीन देशमुख नामक युवक की शालू से पहचान थी। शनिवार शाम को घुमाने की बात कर नवीन धोखे से शालू को पांडव नगर स्थित अपने फ्लैट पर ले आया। यहां उसके चार दोस्त प्रतीक कुमार, विकास मेहरा, सर्वजीत और लक्ष्य पहले से मौजूद थे।

आरोपियों ने शालू को फ्लैट में बंधक बना लिया। पांचों युवकों ने फ्लैट में शराब पी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से सभी ने शालू के साथ दुष्कर्म किया। तड़के एक आरोपी ने पीड़िता के साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया।

इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने शालू को बाथरूम में बंद कर दिया। रविवार सुबह करीब 5:30 बजे शालू नग्न अवस्था में पहली मंजिल स्थित फ्लैट के बाथरूम से नीचे कूद गई। लोगों ने जब उसके चिल्लाने की आवाज सुनी, तो मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पूरी घटना हुई सीसीटीवी में कैद

gangrape
मौके पर पहुंची पुलिस ने टांगों में चोट लगने के कारण शालू को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पीड़िता के कूदने की घटना फ्लैट के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस ने गैंगरेप, कुकर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

नवीन पेशे से इंजीनियर है, जबकि बाकी चारों आरोपी कॉल सेंटर में नौकरी करते हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें