फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के कनॉट प्लेस में विदेशी महिला से गैंगरेप

Wed, 15 Jan 2014 11:24 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली का दिल कहलाने वाले कनॉट प्लेस में डेनमार्क की रहने वाली एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। 51 साल की इस महिला के साथ मारपीट और लूटा भी गया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना मंगलवार शाम की है, जब वह महिला अपने होटल का रास्ता भूल गई और सीपी में भटक गई। पुलिस ने बताया कि वह महिला बुधवार सुबह अपने देश लौट गई।

70 साल का बुजुर्ग, नौकरी का झांसा देकर कर रहा था रेप

पुलिस की ओर से जारी किए एक बयान में कहा गया कि वह मंगलवार शाम को अपने होटल का रास्ता भूल गई थी। जब उसने शाम 5 बजे के करीब कुछ लोगों से रास्ता पूछा, उसके साथ तभी खौफनाक वारदात हुई।
विज्ञापन


उस महिला ने आरोप लगाया कि उसे एक सुनसान जगह पर ले जाया गया और कुल आठ लोगों ने उसके साथ रेप किया। उसके बाद उसका आईपैड मिनी और सारे पैसे, जो यूरो में थे, छीन लिए।

पहाड़गंज पुलिस ने बताया कि उस विदेशी महिला ने मेडिकल जांच कराने से मना कर दिया। पुलिस ने हालांकि एक केस दर्ज कर लिया है और पूछताछ के सिलसिले में 15 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पहाड़गंज के उस होटल के मैनेजर ने मंगलवार रात करीब 8.30 बजे पुलिस को बताया कि उस महिला के साथ कुछ लोगों ने रेप किया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से नजदीक पहाड़गंज में कई सारे होटल मौजूद हैं, जहां कई सारे विदेशी यात्री और भारतीय छात्र रूकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें