फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से घुसकर दलित महिला से मारपीट के बाद की अश्लील हरकत

Wed, 06 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिला से अश्लील हरकत - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
थाना मुजेसर में एक महिला ने कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट, अश्लील हरकतें करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


53 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 20 जून को सुबह वह अपनी बेटियों के साथ घर पर थी। इसी दौरान अमर चंद, गब्बर, श्याम बाबू, अजय, सूरज निवासी आटोपिन झुग्गी, सोनी निवासी शिवाजी नगर झुग्गी सेक्टर-22 और रणजीत निवासी गांव मोहना बल्लभगढ़ उसके घर में जबरन घुस आए। 

आरोप है कि जब उसने कारण पूछा तो अमर चंद, श्याम बाबू, रणजीत व सूरज ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और अश्लील हरकतें करने लगे। सोनी व गब्बर ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरोपियों ने उसकी बेटियों से अश्लील इशारे किए। आरोपियों ने परिवार सहित उसे जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें