फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी देखने गई दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, दो नाबालिग लड़कों पर आरोप

Wed, 06 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
महिला थाने में परिजनों के साथ पहुंची 10 वर्षीय बच्ची ने दो लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं, बच्ची का आरोप है कि दोनों ने अलग-अलग समय में उसके साथ दुष्कर्म किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद बाल सुधार ग्रह भेज दिया है। फरीदाबाद में परिजनों के साथ रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची ने सोमवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसके पड़ोस में 16 वर्षीय अमर (काल्पनिक नाम) रहता है, वह उसके घर पर टीवी देखने जाती थी। 

आरोप है कि कुछ माह पहले वह टीवी देखने गई थी, इसी दौरान अमर ने उसके साथ दुष्कर्म किया, लड़की का आरोप है कि अमर ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, इसी डर से उसने किसी को नहीं बताया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने दूसरे लड़के अमित (13, काल्पनिक नाम) पर आरोप लगाया कि 24 मई को अमित उसके घर आया और छत पर बॉल चले जाने की बात की। 

लड़की भी उसके साथ छत पर चली गई, आरोप है कि इसी दौरान अमित ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस दोनों लड़कों से पूछताछ की, जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों लड़कों को बाल सुधार ग्रह भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें