फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर ठग ले गया बुजुर्ग महिला के कंगन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर एक युवक उनसे सोने का कंगन ठग ले गया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। सेक्टर सात में रहने वाले बैंक मैनेजर संजीव मैनी अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार सुबह मैनेजर की मां घर से कूड़ा लेकर बाहर डालने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


कूड़ा घर के पास पीछे से आए बाइक सवार युवक ने महिला से कहा कि उनकी बहू ने भेजा है। युवक ने बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाते हुए कहा कि उनकी बहू ने चेन स्नेचिंग की बढ़ती वारदातों को देखते हुए सोने के कंगन घर पर रख आए। महिला को विश्वास में लेने के बाद युवक उसे बाइक पर बिठाकर चल पड़ा और महिला ने सोने के दोनों कंगन उतारकर उसे दे दिए।

थोड़ी देर बाद जब महिला घर पहुंची और उसने अपने बेटे और बहू को सारी बात बताई तो पता चला कि उन्होंने ऐसा कोई युवक भेजा ही नहीं था। इसके बाद परिवार के लोग सेक्टर चार/सात पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोते को स्कूल छोड़ने जा रही थी मह‌िला

हर‌ियाणा सरकार द्वारा स्नेचिंग को गैर जमानती अपराध घोषित किए जाने के बाद भी इसमें कमी नहीं आ रही है। स्नेच‌िंग की ही एक अन्य घटना में गुड़गांव में अपने पोते को स्कूल छोड़ने जा रही बुजुर्ग महिला के गले से बाइक सवार युवकों ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मूल रूप से आंध्र प्रदेश निवासी शोभादेवी न्यू कॉलोनी में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 17 जुलाई को वह अपने पोते को स्कूल छोड़ने जा रही थी।

इस दौरान सुनसान रास्ते पर पीछे से बाइक पर आए बाइक पर दो युवकों ने उसके गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। महिला ने बताया कि तीन दिन बाद उसके पति के लौटने पर वह शिकायत के लिए पहुंची है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें