फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पास शराब पीने से रोका तो बदमाशों ने घर पर किया पथराव

Tue, 05 Sep 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शराब (प्रतीकात्मक फोटो)
विज्ञापन
शाहदरा जिले के जीटीबी इंक्लेव इलाके में एक युवक को घर के पास शराब पी रहे कुछ युवकों को रोकना भारी पड़ गया। इससे नाराज युवकों ने उसके घर पर पथराव कर दिया। इससे युवक समेत उसकी मां व भाई घायल हो गये। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को जख्मी हालत में जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, विशाल (30) सपरिवार इहबास अस्पताल के आवासीय परिसर, डी-1 सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। परिवार में उनकी मां नंदा देवी (50), पत्नी, भाई विकास और आकाश हैं। विशाल और आकाश दोनों भाई स्वामी दयानंद अस्पताल में बतौर सफाई कर्मचारी काम करते हैं। शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे विशाल अपने काम से घर लौट रहा था। उसने देखा कि घर से कुछ दूरी पर कुछ युवक शराब पी रहे थे। विशाल ने युवकों को वहां शराब पीने से मना किया। इस पर युवक विशाल के साथ गाली-गलौज करने लगे। 
विज्ञापन


विशाल का आरोप है कि जब वह घर पहुंचा तो आरोपी युवकों ने उसके घर पर पथराव कर दिया। इससे विशाल, उनकी मां नंदा देवी और भाई आकाश घायल हो गये। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को जख्मी हालत में जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां विशाल के सिर में गहरे घाव होने की पुष्टि हुई जबकि उनकी मां और भाई के सिर में भी काफी चोटें गली। पीड़ितों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 

पुलिस ने विशाल के बयानों के आधार पर खेड़ा कालोनी निवासी राहुल, उसके भाई सोनू पहलवान, बाली उर्फ लोकेश और रोहित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रोहित को दबोच लिया है जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें