फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर ले गया था दोस्त, भरोसा बना जानलेवा

Sat, 17 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी-हरियाणा सीमा स्थित मेंहदीपुर गांव के खाली प्लाट में शुक्रवार शाम एक युवक पर उसके दो परिचित व तीन अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर कातिलाना हमला किया। हमले में पांच गोलियां लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन


युवक को परिजनों ने ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हमले का कारण लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

गांव मेहंदीपुर बांगर निवासी जावेद (26) पुत्र इकबाल खां को शुक्रवार दोपहर उसका परिचित युवक घर से बुलाकर ले गया। आरोप है कि जावेद को गांव के बाहर स्थित निर्माणाधीन साइट पर बुलाकर ले गया।
विज्ञापन


यहां पहले से ही जावेद का एक परिचित औैर तीन अज्ञात युवक मौजूद थे। सभी युवकों में यहां देर तक आपस में वार्तालाप हुआ। इसके बाद आरोपियों ने जावेद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या की कोशिश की।

जावेद के सिर, पेट व शरीर के अन्य स्थान पर पांच गोलियां लगीं। इससे जावेद गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में घायल युवक को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल ले गए।

यहां युवक की हालत चिंताजनक बताई गई है। वहीं, सीओ जेवर दिलीप कुमार और कोतवाल रबूपुरा वीरेंद्र बिसारे मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। पुलिस घटना स्थल को हरियाणा सीमा में मान रही थी, लेकिन बाद में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही। जावेद का पर हमले का कारण लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें