फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध शाखा ने दो झपटमार दबोचे

Fri, 04 Mar 2016 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुलिस की अपराध शाखा ने कुख्यात झपटमार गैंग के दो बदमाशों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार (22) और सन्नी उर्फ प्रेम सिंह (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी से झपटमारी के पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


आरोपी सन्नी गांधी नगर थाने का बीसी है। गैंग एक नाबालिग के साथ मिलकर एक ही बाइक पर झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि तीन फरवरी को आनंद विहार इलाके में शीयोदान सिंह के बेटे की शादी थी। बदमाशों ने शीयोदान से 82 हजार रुपये झपट लिये, लेकिन भागते समय इनकी बाइक एक कार से टकरा गई।

बदमाश रुपयों का बैग और अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक से छानबीन शुरू की। इधर एक सूचना के बाद 27 फरवरी को पुलिस ने पहले राकेश कुमार बाद में सन्नी को दबोचा। दोनों ने बताया कि उनके साथ एक नाबालिग भी है। दोनों उसके साथ मिलकर पूर्वी दिल्ली में वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


पिस्टल दिखाकर महिला से लूटपाट
नई दिल्ली इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर एक महिला से सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अन्नू शर्मा (24) परिवार के साथ विजय पार्क, जाफराबाद में रहती हैं। बुधवार को अन्नू अपनी देवरानी मीनाक्षी के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थीं कि उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने गली में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें