फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर दी डेबिट कार्ड की जानकारी, खाते से निकले एक लाख

Tue, 14 Feb 2017 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खाता धारकों को फोन कॉल कर डेबिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर ठगी करने की वारदात थम नहीं रही हैं। खुद को बैंक का अधिकारी बताने वाले ठग ने एनआईटी नेहरू ग्राउंड निवासी अभिषेक भाटिया से उनके डेबिट कार्ड की डिटेल पूछ खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कारोबारी अभिषेक भाटिया के मुताबिक उनका खाता एक निजी बैंक की एनआईटी एक-दो चौक स्थित शाखा में है। 30 जनवरी की शाम पांच बजे उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को उनके बैंक का प्रबंधक बताते हुए कहा कि उनका एटीएम कार्ड काफी समय से प्रयोग नहीं हुआ है, ऐसे में उसे बंद करना होगा।

फोन करने वाले ने कहा कि अगर कार्ड को फिर से शुरू करना है, तो कुछ जानकारियां बतानी होंगी। उन्होंने कार्ड से संबंधित सारी जानकारी फोन करने वाले व्यक्ति को दे दीं। इसके कुछ समय बाद ही उनके खाते से रुपये निकलने शुरू हो गए।
विज्ञापन


ठगों ने चार बार में उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। एसएचओ कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश भड़ाना ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच साइबर अपराध शाखा को सौंपी गई है, जल्द ही ठगों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें