फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग की शिकायत करने वाले किसान की प्रेमिका संग मिलकर की हत्या

Sun, 17 Apr 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

  • किसान ने युवती के पिता से कर दी थी शिकायत, 
  • युवती के कहने पर प्रेमी ने रबूपुरा के मुरादगढ़ी में शुक्रवार रात किसान को मारी गोली 
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका के उकसाने पर प्रेमी ने किसान की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक किसान ने कुछ दिन पहले दोनों को प्रेम प्रसंग करते देख युवती के पिता से इस बात की शिकायत कर दी थी। बदनामी होता देख युवती ने प्रेमी संग मिलकर उससे बदला लेने की ठानी शुक्रवार रात को प्रेमी ने किसाने की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने किसान के बेटे की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात गांव मुरादगढ़ी का किसान जगत सिंह अपने घर पर खाना खा रहा था।

तभी गांव के सोनू पुत्र विकल ने किसी काम के बहाने उसे घर से बाहर बुलाया। घर के बाहर पहले से ही योगेश पुत्र महेश खड़ा था। बाहर निकलते ही आरोपी ने जगत सिंह पर कई राउंड गोली चलाई और फरार हो गया।
विज्ञापन


परिजनों ने घायल को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  कोतवाली इंस्पेक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि जगत के बेटे राहुल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

बदला लेने की फिराक में था आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी योगेश का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले जगत सिंह ने दोनो को जंगल में देख लिया था। इसकी शिकायत जगत ने युवती के पिता से कर दी।

परिजनों ने फटकार के बाद युवती ने योगेश को जानकारी दी। बदनामी होता देख दोनों ने जगत को सबक सिखाने की ठानी। इसके बाद से ही आरोपी जगत से बदला लेने की फिराक में था। शुक्रवार रात मौका देखकर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें