फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूकरगंज में बंद फ्लैट के भीतर भड़की आग

Sun, 17 Apr 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
घर में आग लगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
लूकरगंज इलाके में शनिवार सुबह स्कंद अपार्टमेंट्स के फ्लैट से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल के आने तक दरवाजे का कांच और ताला तोड़कर लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी थी। फिर दमकल दस्ते ने भी आकर आग पर काबू पाया। इतनी देर में फ्लैट के भीतरी कमरे के दरवाजे समेत तमाम सामान जल गए थे। अंदाजा है कि शार्ट-सर्किट की वजह से आग लगी थी।
विज्ञापन


लूकरगंज में मध्याहन क्लीनिक के निकट स्कंद अपार्टमे्ंटस है। डी-ब्लाक अपार्टमेंट में दूसरे तल के चौथे फ्लैट में बारा पावर प्लांट में कार्यरत महेश शर्मा पत्नी संगीता के साथ किराए पर रहते हैं। उनकी पत्नी कहीं गई हैं। शुक्रवार को शर्मा भी फ्लैट में ताला लगाकर प्लांट गए थे। शनिवार सुबह करीब नौ बजे फ्लैट से धुआं निकलता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को खबर दी।

इस बीच दरवाजे के ऊपर लगा कांच फिर ताला भी तोड़ा गया। दमकल दस्ते के आने पर पता चला कि आग पिछले कमरे में लगी थी जिससे दरवाजा समेत काफी सामान जल गया था। खबर पाकर शर्मा के परिचित आ गए। उनसे सूचना पाकर दोपहर मे्ं शर्मा भी आ गए। दमकल कर्मियों ने आशंका जाहिर की है कि आग लगने का कारण बिजली के तारों में शाट-सर्किट रहा। अपार्टमेंट में आग बुझाने के लिए दीवारों पर लगे फायर हाइड्रेंट बेकार थे जबकि पाइप भी खराब हो गए हैँ। फायर ब्रिगेड के दस्ते ने कहा कि इस लापवाही पर अपार्टमेंट के संचालक को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन


शहर के मधवापुर इलाके में शनिवार भोर में कूड़े में लगी आग से वहां खड़ी इंडिगो सीएस कार भी चपेट में आ गई। जब तक राहगीरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, कार आग में तबाह हो गई। यह कार बैरहना में रहने वाले कारोबारी आलोक कुमार की है। उनकी दुकान मधवापुर में है। उन्होंने वहीं कार खड़ी कर दी थी। उधर, शनिवार दोपहर आईईआरटी के पेपर गोदाम में भी आग लगने से काफी नुकसान हो गया। कर्मचारियो ने खुद आग बुझाने की कोशिश शुरू की साथ ही फायर ब्रिगेड को फोन किया तो दमकल दस्ता भी मौके पर आ गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें