फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट्रेक्ट किलिंग गिरोह का पर्दाफाश, हत्या के लिए ली थी एक करोड़ की सुपारी

Wed, 05 Oct 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्पेशल सेल ने कांट्रेक्ट किलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसके पास से आठ स्वचालित पिस्टल व आठ मैगजीन बरामद की गईं। 
विज्ञापन


आरोपी ने खुलासा किया है कि गिरोह ने बागपत में एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए एक करोड़ रुपये की सुपारी ली थी। 50 लाख रुपये एडवांस भी दे दिए गए थे। हालांकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि ये लोग किसकी हत्या करने वाले थे।

पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली थी कि एक कांट्रेक्ट किलर अपने साथियों को हथियार देने दिल्ली आ रहा है। किसी की हत्या की साजिश रची गई है।
विज्ञापन


सूचना पर एसीपी मनोज दीक्षित व सत्यवीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार की टीम ने खजूरी खास चौक, वजीराबाद रोड पर घेराबंदी की। यहां बुलंदशहर के दतियानी गांव निवासी गुड्डू सिंह (39) को पकड़ गया।

पूछताछ में उसने बताया कि वह सुरेश व मोहित के कॉट्रेक्ट किलिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है। मोहित हाल ही में तिहाड़ जेल से बाहर आया है। 
विज्ञापन

आधा दर्जन से ज्यादा मामले हैं दर्ज

पु‌लिस - फोटो : file photo
उसने बागपत में एक व्यक्ति की हत्या के लिए एक करोड़ रुपये की सुपारी ली है। गुड्डू ने 29 सितंबर को दिल्ली आकर सुरेश व मोहित के साथ मीटिंग की। मीटिंग में तय हुआ कि बागपत में हत्या की वारदात को 5 अक्तूबर को अंजाम दिया जाएगा।

मोहित ने उसे हथियारों का जल्द से जल्द प्रबंध करने के लिए कहा था। इसलिए वह फ्लाइट से कोलकाता गया और वहां से शमशाद नाम के सप्लायर से आठ पिस्टल लेकर दिल्ली आया था। स्पेशल सेल की टीम मोहित व सुरेश को पकड़ने के लिए दिल्ली व एनसीआर में छापेमारी कर रही है। 

आधा दर्जन से ज्यादा मामले हैं दर्ज
गुड्डू के पांच बच्चे हैं। उसके खिलाफ हत्या, चोट पहुंचाने व धोखाधड़ी के आधा दर्जन से ज्यादा मामले यूपी के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आपराधिक प्रवृति के चलते वह बुलंदशहर के रेवारा गांव  निवासी मोहित व सुरेश के संपर्क में आया था। 

वह दिल्ली, एनसीआर व पश्चिमी उत्तरप्रदेश के गैंगस्टर को अवैध हथियार भी सप्लाई करता था। वह बिहार के मुंगेर निवासी शमशेर से अवैध हथियार लेता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें