फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से सिपाही की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

Sat, 08 Oct 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से गांव दयालपुर के रहने वाले हरियाणा पुलिस के सिपाही की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


गांव दयालपुर निवासी रणजीत हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत था। पिछले कुछ समय से गुरुग्राम में तैनात था। दो दिन पहले गांव आया हुआ था। 

रात को अचानक हालत खराब होने पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले कर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सदर प्रभारी राजदीप मोर ने बताया कि रणजीत के परिजनों ने बताया है कि उसे खांसी की शिकायत थी। 
विज्ञापन


गलती से खांसी की दवा की जगह जहरीला पदार्थ पी लिया। पुलिस ने शव को बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें