लघु सचिवालय के प्रथम तल पर बने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय की विंड़ो का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर एलईडी चोरी कर आसानी से फरार हो गए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा एलईडी के चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने फिरोजपुर झिरका के लघु सचिवालय में स्थित विभाग के कार्यालय में आन लाइन काम करने के लिए दो एलईडी तथा दो ही सीपीयू दिए हुए हैं। इस कार्यालय में ब्राँड़बैंड़ की सुविधा भी प्रदान की गई है।
चुंकि राशनकार्ड़ आन लाइन बनेगा तथा सारा काम की कंप्यूटराईज्ड़ होगा। इसीलिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अपने सभी कार्यालयों को हाईटैक कर रहा है। लेकिन अभी इन एलईडी पर विभागीय कर्मचारियों ने काम भी करना शुरु नहीं किया था कि उनके कार्यालय की विंड़ो का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर एलईडी चोरी कर ले गए।
खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक चांद सिंह ने कहा कि शुक्रवार को सही प्रकार से कार्यालय का ताला लगाकर गए थे। सोमवार को जब कार्यालय खोलकर देखा तो वहां से अज्ञात चोरों ने विंड़ो का ताला तोड़कर एलईडी को चोरी किया हुआ था। उन्होंने कहा कि एलईडी के चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की शिकायत मिल गई हैं। एएसआई कल्लूखां मामले की जांच कर रहे हैं। अज्ञात चोरों का शीघ्र ही पता लगाकर उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-वीर सिंह, इंचार्ज, पुलिस चौकी सिटी, फिरोजपुर झिरका।