फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को किया गर्भवती, गर्भपात करा कूड़ेदान में फेंका बच्चे का शव

Sun, 06 Mar 2016 06:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छेड़छाड़
विज्ञापन
जामिया नगर इलाके में पूर्व मकान मालिक के लड़के ने किशोरी से लगातार दुष्कर्म किया। पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो उसने परिजनों के साथ मिलकर चुपचाप जीबी पंत अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन


लेकिन आरोपी पांच माह के बच्चे के शव को अस्पताल के कूड़ेदान में ही फेंककर फरार हो गए। आईपी एक्सटेंशन पुलिस ने मामले की छानबीन की तो बच्चे के हाथ पर लगे टैग से उसकी पहचान हुई।

मामला जामिया नगर को ट्रांसफर हुआ और पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद उर्फ मोहब्बत (24) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा

rape - फोटो : Demo
पीड़िता परिवार के साथ जामिया नगर इलाके में किराये पर रहती है। पहले वह मोहब्बत के मकान में रहती थी। आरोप है कि मोहब्बत ने सलमा को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

आरोपी उसे शादी का झांसा देता रहा। इधर पीड़िता गर्भवती हो गई। परिजनों को भी पूरे मामले का पता चल गया। आरोपी ने किशोरी से शादी की बात की।

जांच कराई गई तो उसके पेट में पांच माह का बच्चा मृत मिला। परिजनों को विश्वास में लेकर मोहब्बत ने जीबी पंत अस्पताल में गर्भपात कराया और हाथ में लगे टैग से खुलासा हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें