फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांवः 11 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में फिर एक मासूम बच्ची हवस का शिकार बन गई। शहर के पॉश एरिया में देररात हुई वारदात से सभी से रौंगटे खड़े कर दिए। 11 साल की मासूम बच्ची को पहले अपनी हवस का शिकार बनाया गया जिसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


वारदात को छिपाने के लिए दंरिदों ने रात को उसे खाली प्लॉट में फेंक दिया। सोमवार सुबह जब लोगों ने मासूम के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी गई।

बच्ची के पोस्टमार्टम में इसकी दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है हालांकि किसी को भी आरोपी नहीं बनाया गया है।

मारने के बाद प्लॉट में फेंक दिया बच्ची की लाश

वारदात शहर के उस पॉश एरिया में हुई जहां पुलिस 24 घंटे पुलिस तैनाती का दावा करती है। सोमवार सुबह सेक्टर-27 में लोगों के बीच उस समय गहमागहमी मच गई। जब यहां खाली पड़े प्लॉट नंबर 432 में अर्धनग्न हालत में बच्ची का शव पड़ा मिला।

संदिग्ध हालत में बच्ची के शव को देख तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस जांच में कुछ ही देर में बच्ची की पहचान के बाद सारा मामला खुल गया।

सामने आया कि वजीराबाद गांव में रहने वाला परिवार सेक्टर-27 में धोबी का काम करता था। बीती रात नौ बजे उसके पिता ने बच्ची को प्लॉट नंबर 419 में कपड़े देकर भेजा था। जिसके बाद वह लौटकर नहीं आई।

बच्ची के बारे में पता चलते ही मां बेहोश

परिजनों के अनुसार बच्ची की तलाश में वे पूरी रात से खोजबीन कर रहे थे। सोमवार सुबह जब उन्हें बच्ची के बारें में पता चला कि उसकी मां बेहोश हो गई। अर्धनग्न हालत में बच्ची के शव और उसके पैरों पर खून के धब्बों के निशान को देखते हुए पुलिस की एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई।

टीम ने यहां से कई साक्ष्य एकत्रित किए। जानकारी के अनुसार बच्ची का परिवार मूलरूप से पुन्हाना मेवात का रहने वाला है जो कई सालों से वजीराबाद में रह रहा था। सेक्टर-29 थाने की पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी डीएलएफ दलबीर सिंह के अनुसार वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें सेक्टर-27 में जांच पड़ताल कर रही है। जिस कोठी में बच्ची कपड़े देने गई थी उसके मालिक से भी पूछताछ की गई है। यहां के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

मामले के बाद उठते सवाल

इस वारदात के बाद सेक्टर-27 में रात के दौरान होने वाले अवैध पार्किंग का बड़ा सवाल सामने आया है। यहां के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सेक्टर में रात के समय अवैध बसों की पार्किंग लगती है जिसमें बसचालक खुलेआम शराब पीकर हुड़दंगबाजी करते है।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारी वीके खन्ना के अनुसार इस संबंध में पुलिस और हुडा अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर पार्किंग का गोरखधंधा एक रसूखनेता के रिश्तेदार के इशारे पर चलता है जिससे पुलिस और प्रशासन भी कोई कदम नहीं उठा रहा।

-पीड़ित परिवार रात को ही पुलिस के पास गया था लेकिन उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। आखिर पुलिस ने इसे गंभीरता से क्यों नहीं लिया?

-जिस खाली प्लॉट में बच्ची का शव मिला वहां पर बच्ची के पिता रात 11 बजे ही खोजकर गए थे। जबकि पुलिस की पीसीआर यहां पर गश्त करती है अगर बच्ची को 11 बजे बाद फेंका गया तो क्या पुलिस उन्हें नहीं देख पाई?

-जिस प्लॉट नंबर 419 में बनी कोठी में बच्ची कपड़े देने गई थी। उनके मालिक से पुलिस पूछताछ करने से क्यों कतरा रही है? जबकि वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें