फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए NDMC के वकील के हत्यारे, परिजनों को होटल मालिकों पर शक  

Wed, 18 May 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जामिया नगर इलाके में एनडीएमसी के असिस्टेंट लीगल एडवाजर मो. मुईन खान की हत्या क्यों की गई अभी इसकी ठोस वजह नहीं पता चल पाई है। उनकी कभी किसी से कोई रंजिश नहीं रही है। परिवार सीधे तौर पर होटल मालिकों पर हत्या करवाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी इतना जरूर बता रहे हैं कि फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार को हत्या करने से ठीक पहले बदमाश मुईन के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुए। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार बदमाशों के हाथों में शादी का कार्ड भी देखा था।

मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जौहरी फार्म कॉलोनी में एंट्री प्वाइंट से लेकर मुईन के घर तक चार जगह की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है। मुईन की हत्या शाम 7:30 के बाद हुई। वहीं शाम 7:22 बजे बदमाशों को मुईन के घर के पास घूमते देखा गया था। बाइक चला रहे बदमाश ने लाल रंग की टी-शर्ट  जबकि पीछे बैठे व गोली चलाने वाले शख्स ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भाई, फिर पिता और अब पति की मौत

मुईन का हुआ पोस्टमार्टम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आशंका जता रही है कि कुछ बदमाश मुईन का पीछा करते हुए उनकी कार के साथ भी आए हैं। मुईन के कॉलोनी में घुसते ही उन लोगों ने पहले से मौजूद बदमाशों को मुईन के आने की सूचना दी और उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में भाड़े के बदमाशों का इस्तेमाल हुआ है। फिलहाल हाईप्रोफाइल मामले को देखते हुए लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ, एएटीएस और अपराध शाखा समेत 10 से अधिक टीमों को बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगा दिया गया है। 

मुईन की पत्नी निशात और उनकी तीनों बेटियों का रोते-रोते बुरा हाल है। निशात के बड़े भाई, और पिता की कुछ दिन पहले ही मौत हो चुकी है। रिश्तेदारों ने बताया चार माह के भीतर निशात को तीन मौतें देखने को मिली है। 

निशात का मायका मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में है। तीन फरवरी को उसके बड़े भाई इख्तियार सिद्दीकी उर्फ पप्पू की अचानक मौत हो गई। इसके बाद एक अप्रैल को उसके पिता मुबीन सिद्दीकी की दिल की बीमारी की वजह से मौत हो गई।

अब उनके पति की हत्या ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया है। निशात को चिंता है कि वह अपने तीनों बेटियों की परवरिश कैसे करेंगी। मुईन की बड़ी बेटी इरा खान हमदर्द कॉलेज से एमबीबीएस कर रही है। वहीं इमान खान और सुनान खान दिल्ली के एक स्कूल में 12वीं व नौवीं कक्षा की छात्राएं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें