फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को थप्पड़ मारने के मामले में मीका ने बताया क्यों किया गया उन पर केस

Wed, 18 May 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मीका सिंह
विज्ञापन
50 लाख के मानहानि मामले में आरोपी गायक मीका सिंह ने आरोपों को खारिज कर दिया। मीका ने कहा कि यह मुकदमा उन्हें प्रताड़ित करने और पैसा ऐंठने के लिए किया गया है। एक डॉक्टर ने संगीत कार्यक्रम में थप्पड़ मारने का आरोप लगाकर केस किया है।
विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत की अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजरानी के समक्ष मीका ने अपना लिखित बयान पेश किया। अपने बयान में मीका ने कहा कि इस मुकदमे में कोई दम नहीं है और इसे भारी जुर्माने के साथ खारिज किया जाना चाहिये क्योंकि इसका मकसद पैसे ऐंठना और गलत मंशा पूरी करने के लिये दबाव डालना है। 

कोर्ट ने मीका के जवाब पर शिकायतकर्ता डॉ. श्रीकांत के अधिवक्ता राजेश कुमार व अहमद शारुज से अपना पक्ष रखने के लिये कहा है। कोर्ट ने केस की सुनवाई के लिए 8 अगस्त की तारीख तय की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगर ने कहा झूठे हैं सब आरोप

मीका स‌िंह - फोटो : amar ujala
डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में  नेत्र चिकित्सक डॉ. श्रीकांत की शिकायत पर मीका को समन जारी कर तलब किया था। डॉ. श्रीकांत का आरोप है कि एक कार्यक्रम के दौरान मीका ने उसे सैकड़ों लोगों के सामने थप्पड़ मारा।

इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली नेत्र चिकित्सक समिति ने किया था। गायक मीका ने अपने बयान में कहा कि मुकदमे के तथ्य मीडिया रिपोर्ट पर आधारित हैं और मीडिया में आई बातों को उससे नहीं जोड़ा जा
सकता। 

मीका ने डॉक्टर पर झूठे आरोप लगाने की बात से भी इनकार किया। एक महिला से छेड़छाड़ व टिप्पणी करने के मामले में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें