फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10 वीं : पहले से और बढ़ा 10 का दम

Fri, 29 May 2015 01:37 AM IST
प्रद्युम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं क्लास के रिजल्ट ने विद्यार्थियों को फिर से फीलगुड कराया। काफी इंतजार के बाद बृहस्पतिवार दोपहर पौने तीन बजे दसवीं होम एग्जाम का रिजल्ट घोषित हो गया।
विज्ञापन


गाजियाबाद का ओवरऑल परिणाम 99 फीसदी रहा। 12585 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 12459 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इस बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया।

लड़कियों का ओवरऑल रिजल्ट जहां 99.65 प्रतिशत रहा वहीं, लड़कों का 98.35 फीसदी रहा। पिछले साल के मुकाबले गाजियाबाद के ओवरऑल परिणाम में एक फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन


दसवीं के रिजल्ट में 10 सीजीपीए ग्रेडिंग प्वॉइंट्स पाने वालों की संख्या में इस बार उछाल आया है। इस बार 10 सीजीपीए पाने वालों की संख्या बढ़कर 832 हो गई है।

रिजल्ट में 435 लड़कों और 398 लड़कियों ने 10 सीजीपीए हासिल किए। वर्ष 2014 में 587 विद्यार्थियों को 10 सीजीपीए मिले थे। वहीं, नौ सीजीपीए हासिल करने वालों की संख्या बढ़कर 3558 तक पहुंच गई है।

2013 में 10 सीजीपीए पाने वालों संख्या 750, 2012 में 350, 2011 में 230 और 2010 में 110 थी। लगातार 10 सीजीपीए वालों की संख्या में उछाल के चलते गाजियाबाद के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठता भी साबित की है। 10वीं होम एग्जाम में शत-प्रतिशत रिजल्ट से विद्यार्थियों में  उत्साह देखने को मिला।

डीपीएसजी टॉप पर
सीबीएसई 10वीं के नतीजों में छात्र-छात्राओं के ऊपर फिर से अंकों की बौछार हुई। 10वीं रिजल्ट में डीपीएसजी मेरठ रोड का रिजल्ट फिर शानदार रहा।  129 विद्यार्थियों के 10 सीजीपीए ग्रेडिंग प्वॉइंट्स के साथ स्कूल टॉप पर रहा।

पिछले साल डीपीएसजी के 93 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किए थे। फिर छबीलदास स्कूल के 68 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल किए। ठाकुरद्वारा स्कूल की 47 छात्राओं ने 10 सीजीपीए पाए।

रायन इंटरनेशनल के 41 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए पाकर दम दिखाया। केडीबी पब्लिक स्कूल और सिल्वर लाइन प्रैस्टीज स्कूल के 23 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल किए।

पीएसजी इंटरनेशनल स्कूल के 16 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किए। 10वीं के परिणाम में नेहरू वर्ल्ड स्कूल के 14 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए पाए। गुरुकुल स्कूल के नौ, ब्लूम पब्लिक स्कूल के 13, इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के आठ, जेकेजी स्कूल के सात विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किए हैं।

हॉट सिटी भी आगे
हॉट सिटी में सीजीपीए-10 लाने वाले विद्यार्थियों की भी संख्या ड़ेढ़ सौ के करीब रही। 10 सीजीपीए पाने वालों में 56 फीसदी लड़कियां और 44 फीसदी लड़के हैं।

डीएवी राजेंद्रनगर के सबसे अधिक 38 विद्यार्थियों ने 10-सीजीपीए हासिल किया। डीएलएफ स्कूल राजेंद्रनगर के 22 विद्यार्थी, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के 17, वनस्थली पब्लिक स्कूल से 16, सन वैली इंटरनेशनल स्कूल वैशाली सेक्टर-एक से 16, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम से 10, खेतान पब्लिक स्कूल से आठ, सेंट टेरेसा स्कूल इंदिरापुरम, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल वसुंधरा और इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल से छह-छह विद्यार्थियों ने सीजीपीए-10 हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र-छात्राओं का कहना था कि ग्रेडिंग सिस्टम होेने के कारण उन्हें टेंशन नहीं थी, हालांकि 10 सीजीपीए आने की उम्मीद जरूर थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें