सीआईए पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर मवेशियों को ले जा रहे मवेशी तस्कर भाग निकले। पुलिस ने मवेशियों से भरी पिकअप को पकड़कर उसमें से आठ मवेशी मुक्त कराए हैं।
कुछ लोग मवेशियों को एक पिकअप में भरकर तिजारा रोड की तरफ से राजस्थान ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार सीआईए के एएसआई जगदीशचंद को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप में मवेशियों को भरकर फिरोजपुर झिरका नाके की तरफ से राजस्थान ले जा रहे हैं।
सूचना पर एएसआई जगदीश चंद ने इसराइल, साबिर, भरतपाल को के साथ तिजारा रोड पर नाका लगा दिया। पिकअप को देख कर पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया।
जैसे की पिकअप को चला रहे आरोपियों ने पुलिस को देखा तो वे नाके से पहले ही पिकअप को छोड़कर भागने लगे। यह देख पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया।
पुलिस कर्मियों को पीछा करते देख आरोपियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे पुलिस को रुक जाना पड़ा। इस दौरान आरोपी भाग निकले। पुलिस ने सभी मवेशियों को मेवात गोशाला में भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।