फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिटेक के डॉयरेक्टर पर केस, मेच्योरिटी के बाद भी नहीं मिल रही रकम

Fri, 01 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूनिटेक कंपनी की लापरवाही का मामला सामने आया है। बीमार व्यक्ति द्वारा जमा की गई रकम मेच्योर होने के बाद भी कंपनी द्वारा नहीं दी जा रही है।उद्योग विहार थाना पुलिस ने बीमा कंपनी के निदेशक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अपने पैसे पाने व उपचार कराने के लिए बीमार व्यक्ति लगातार कंपनी के अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर उद्योग विहार पुलिस ने कंपनी के डॉयरेक्टर के खिलाफ हरियाणा प्रोटेक्शन ऑफ डिपॉजिटर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार डायेक्टर को नोटिस भेजा गया है।  जांच अधिकारी एएसआई कुंदन ने बताया कि यह मामला फिक्स डिपॉजिट का है। पीड़ित ने कंपनी पर उसके पैसे न देने का आरोप लगाया है जिस पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मनोरमा जैन गुड़गांव के सनसिटी सेक्टर-54 में रहते हैं। उन्होंने उद्योग विहार स्थित यूनिटेक कंपनी में फिक्स डिपॉजिट कराया था, जो अब पूरी होकर कुल साढ़े दस लाख रूपए हो गई है। पुलिस के अनुसार पीड़ित बीमार व्यक्ति है और उसका इलाज चल रहा है।

मेच्योरिटी पूरी होने के बाद जमाकर्ता कंपनी जाकर पूरी हुई रकम मांगी। आरोप है कि कंपनी के लोगों ने तमाम औपचारिकता पूरी करने के बहाने पीड़ित को दौड़ाना शुरू कर दिया।

अपने पैसे के लिए पीड़ित कई बार कंपनी के अधिकारियों के यहां चक्कर लगाया लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। पीड़ित का आरोप है कि कंपनी उसके मेच्योरिटी के पैसे नहीं दे रही है।
विज्ञापन


आखिरकार थक कर उसने कंपनी के डॉयरेक्टर के खिलाफ उद्योग विहार थाने में लिखित शिकायत दी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें