फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदखुशी का प्रयास करने वाली एंकर के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 28 Jun 2014 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-85 स्थित न्यूज चैनल की एंकर द्वारा खुदकुशी किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


न्यूज चैनल के मैनेजर ने एंकर के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। बीते रविवार को एंकर तनु शर्मा ने चैनल के सामने आत्महत्या की कोशिश की थी। इसके बाद इस एंकर से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मिलने पहुंचे थे।

पुलिस का कहना है कि चैनल के मैनेजर राहुल खन्ना ने शिकायत दी है कि रविवार को तनु शर्मा ने दफ्तर में अधिकारियों से बुरा बर्ताव किया।

उन्होंने कहा कि तनु ने अधिकारियों को फंसाने की धमकी दी और आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें कंपनी की गाड़ी में अस्पताल ले जाया गया था। फेज टू पुलिस थाने में तनु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनु ने चार महीने पहले ही न्यूज चैनल में नौकरी शुरू की थी। उन्होंने चैनल में काम करने वाली महिला एवं पुरुष अधिकारियों के खिलाफ प्रताड़ना और जालसाजी का आरोप लगाया था।

इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें