फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर बदमाशों ने लूटी कार, चालक को जंगल में फेंका

Wed, 26 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास रोड पर एक टैक्सी चालक को पिस्तौल दिखाकर दो बदमाश उसकी कार, मोबाइल और पर्स लूट कर फरार हो गए। चालक गुरुग्राम सेक्टर-5 का रहने वाला है। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


गुरुग्राम सेक्टर-5 निवासी हरभजन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह टैक्सी चालक है। वे सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे गुरुग्राम से सेक्टर-2 से सवारी लेने के लिए जा रहे थे। बाटा पुल के पास इशारा देकर उन्हें दो युवकों ने रुकवाया और कहा कि उन्हें पलवल जाना है।

इसके बाद दोनों युवक कार में बैठ गए। जब वह सेक्टर-7 मार्केट से होते हुए सेक्टर 8 बाईपास पर पहुंचे तो उनमें से एक युवक ने लघुशंका करने की बात कहकर कार को रुकवा लिया।
विज्ञापन


नीचे उतरने के बाद एक बदमाश ने चालक के पास आकर उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और पीछे बैठे हुए दूसरे युवक ने उसकी गर्दन पकड़ कर पीछे खींच लिया। बदमाशों ने धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो गोली मार देंगे।

बदमाश कार लेकर पलवल की ओर चल दिए। बीच रास्ते में ही चालक से मोबाइल व पर्स छीन लिया। इसके बाद चालक को गांव हीरापुर मार्ग पर जंगल में फेंककर कार लेकर फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी छत्रपाल सिंह का कहना है कि अभी तक इस मामले में आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें