फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी देकर रिश्तेदारों ने कराई कैब चालक की हत्या, नहर में फेंका था शव 

Sat, 24 Sep 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
दिल्ली निवासी कैब चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मृतक का मौसा व मौसेरा भाई भी शामिल है। इन लोगों ने 80 हजार रुपये सुपारी देकर वारदात अंजाम दिलवाई थी।
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि 18 सितंबर को दिल्ली, मुबारकपुर निवासी कैब चालक दीपक के मौसेरे भाई संदीप पांडेय ने एक्सप्रेस थाने में गुमशुदगी लिखाई कि दीपक  सुबह से गायब है। 

22 सितंबर को पुलिस को जांच के दौरान दीपक के सगे भाई प्रवीन ने संदीप पर हत्या का शक जताया। इसके बाद पुलिस ने प्रवीन और उसके पिता लाल मोहन से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन


दिल्ली के प्रेमनगर निवासी संदीप के घर दीपक का रिश्तेदारी की वजह से आना-जाना था, लेकिन दीपक अक्सर संदीप की गैर मौजूदगी में भी उसके घर जाता था। इससे संदीप रंजिश रखने लगा और दीपक को जान से मारने की योजना बनाई। 

संदीप के पिता ने इस साजिश में साथ देते हुए रुपये मुहैया कराए। संदीप ने कैब चालक करन व कैलाश को 80 हजार रुपये में हत्या करने की सुपारी दी। 17 सितंबर को दीपक जेपी अस्पताल के पास आया था। 

संदीप ने उसे वहीं रुकने के लिए कहा और करन व कैलाश के साथ वहां पहुंच गया। इसके बाद दीपक को जबरन करन की कार में डालकर सिर व छाती में गोली मार दी गई। दीपक की लाश को ककोड़ के पास खेरली नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा व करन की खून से सनी हुई टी शर्ट बरामद की है। करन की कार में पिछली सीट पर खून लगा हुआ था पुलिस ने उसका भी नमूना जांच के लिए लिया है। 

दीपक का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि संदीप को संदिग्ध मानते हुए उसकी कॉल रिकार्ड खंगाली गई जिससे सुराग मिले। एक सूचना के आधार पर करन, कैलाश, संदीप पांडे और लाल मोहन को एक्सप्रेसवे इलाके से बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें