एक युवक डेढ़ साल से पडोस में रहने वाली महिला को उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर कई बार हवस का शिकार बना रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के मुताबिक छह जनवरी की सुबह दस बजे वह अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला नरेंद्र घर में घुस आया। आरोप है कि नरेंद्र महिला से दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने शोर मचाया, आवाजें सुनकर उनका देवर आ गया। देवर ने नरेंद्र को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह धक्का देकर भाग निकला। पीड़िता का आरोप है कि नरेंद्र ने करीब डेढ़ साल पहले बच्चों को जान से मारने की धमकी दे उसके साथ दुष्कर्म किया था। तबसे कई बार वह पीड़िता को हवस का शिकार बना चुका है।