फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेसमैन तरुण बजाज की हत्या का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के राजेंद्र नगर में केबल कारोबारी तरुण बजाज की हत्या-लूटपाट के नीयत से की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने कारोबारी को ब्लैकमेल कर उगाही करने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर हत्या की गई। आरोपियों की पहचान करमपुरा निवासी साहिल (24), उसकी पत्नी पूजा (26), दोस्त मोहित और सुल्तानपुरी निवासी मोनी (19) के रूप में हुई है।

घटना का षड्यंत्र पूजा ने अपने पति के साथ मिलकर बनाया था। पुलिस को आरोपियों के पास से डेढ़ लाख रुपये, हत्या में इस्तेमाल चाकू और कुछ जेवरात मिले हैं।

चाकू गोदकर बेरहमी से हुई थी हत्या

संयुक्त आयुक्त संदीप गोयल ने बताया कि न्यू राजेंद्र नगर निवासी केबल कारोबारी की 25 जून की शाम चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी तरुण की पत्नी रीतू ने दी थी, जो गुलाबी बाग में सरकारी नौकरी करती है। जांच में पुलिस ने पाया कि घर से तीन लाख रुपये और कुछ जेवरात भी गायब हैं। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि तरुण घर से ही कारोबार करता था और वह सुबह कार्यालय चली जाती थी।

राजेंद्र नगर के थाना प्रभारी मनीष जोशी ने घर की छानबीन की, जिसमें खून से सने तो शर्ट के अलावा अन्य चीजें मिलीं। पुलिस ने आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। तरुण के फोन कॉल भी खंगाला। इन सब सबूतों के जरिए पुलिस करमपुरा में रहने वाली पूजा तक पहुंची।


तकनीकी जांच में पता चला कि दोनों देहरादून में हैं। पुलिस की एक टीम देहरादून से पूजा, उसके पति साहिल और दोस्त मोहित को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने इनके निशानदेही पर मोनी को सुल्तानपुरी से गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

पूजा ने रची थी साजिश

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूजा ने पति साहिल के साथ तरुण बजाज को ब्लैकमेल करने की साजिश रची। पूजा के मुताबिक तरुण को उसके साथ नग्न अवस्था में देखकर साहिल ने कारोबारी से रकम की उगाही का प्रयास किया।

वारदात को अंजाम देने के लिए साहिल ने अपने दोस्त मोहित को अपने साथ मिला लिया। वहीं पूजा मोनी के साथ घटना वाले दिन तरुण के घर पहुंची। कुछ देर बाद साहिल ने पूजा के मोबाइल पर फोन किया। फोन आने के बाद पूजा ने दरवाजा खोल दिया।

कमरे में आने के बाद उन लोगों ने तरुण को नग्न अवस्था में देखा और उससे उगाही का प्रयास करने लगे। तरुण के विरोध करते ही उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी और नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

अकसर बिजनेसमैन के पास आती थी पूजा

पूजा ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह अकसर तरुण बजाज से मिलने के लिए आती थी। एक साल पहले उसकी तरुण बजाज से जान पहचान हुई थी। वह कई बार अन्य लड़कियों के साथ भी तरुण के घर पर आ चुकी है। उसने बताया कि उसे इस बात की जानकारी थी कि तरुण के घर में काफी रकम है। जिसे आसानी से लूटा जा सकता है।

तरुण की हत्या करने के दौरान खून के छीटे साहिल और मोहित की शर्ट पर पड़े। खून से सने शर्ट को पहनकर बाहर निकलना संभव नहीं था, इसलिए उन लोगों ने अलमारी से तरुण के दो टी शर्ट निकालकर उसे पहनकर फरार हो गए। घर से कुछ दूरी पर उनलोगों ने लूट की रकम का बंटवारा किया। मोहित और मोनी के हिस्से में तीस-तीस हजार रुपये आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें