फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी

Mon, 10 Jul 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
आनंद विहार इलाके कर्ज से परेशान ट्रांसपोर्टर ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त संजय कुमार (51) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना स्थल से पुलिस को एक लाइसेंसी पिस्टल व खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। परिवार से पूछताछ कर आनंद विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।   
   
पुलिस के मुताबिक संजय परिवार के साथ जागृति एंक्लेव, मकान नंबर-60 में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी नीलम के अलावा दो बेटी हैं। संजय का ट्रांसपोर्ट का कारोबार था। शनिवार दिन में संजय का परिवार किसी काम से बाहर निकला था। इस बीच संजय घर में अकेले थे। शाम करीब 6.00 बजे पत्नी व बेटी घर पहुंचे तो उन्होंने दूसरी मंजिल स्थित कमरे पर संजय का शव पड़ा देखा। संजय के सिर में गोली लगी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरूआती जांच के बाद परिवार ने पुलिस को बताया है कि संजय कर्ज में डूबे हुए थे। इसकी वजह से वह परेशान थे। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें