फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज का बहाना बनाकर कारोबारी की कार लूटी

Sat, 18 Mar 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बवाना इलाके में कार सवार बदमाशों ने रोडरेज का बहाना बनाकर फैक्ट्री मालिक से कार लूट ली। विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रिंस बंसल परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर 24 में रहते हैं। उनका बवाना औद्योगिक इलाके में प्लास्टिक की कैरेट बनाने की फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार शाम वह अपने ब्रेजा कार से घर से निकले।

बरवाला गांव के पास कार को साइड में रोककर फैक्ट्री में फोन किया और कर्मचारी से मशीन ठीक होने की बात पूछी। मशीन ठीक नहीं होने की बात कहने पर प्रिंस कार को यूटर्न कर फैक्ट्री के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


रात करीब पौने दस बजे पूठखुर्द के पास एक इंडिगो कार ने उन्हें ओवरटेक किया। उसमें तीन युवक सवार थे। एक युवक ने धमकी भरे लहजे में प्रिंस को कार ठीक से चलाने की नसीहत दी। युवक ने कारोबारी को बताया कि उसकी वजह से इंडिगो कार में डेंट आ गया है। प्रिंस अपनी कार रोककर युवकों से कार में आए डेंट के बारे में पूछताछ करने लगे।

इसी दौरान एक युवक कारोबारी की कार में आकर बैठ गया और कार स्टार्ट कर जाने लगा। जब प्रिंस ने उसे रोकने की कोशिश की तो दूसरे बदमाशों ने उसे पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और इंडिगो कार पर सवार होकर फरार हो गए। प्रिंस ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें