इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एक अमेरिकी सैनिक को उसके पास से तीन कारतूस मिलने के चलते हिरासत में ले लिया गया। उसके बैग में तीन कारतूस और चार खोखे मिलने के बाद उसे विमान से उतार कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।
सैनिक की पहचान पी ए टाइलर के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह यहां एक संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेने आया था। उसे यहां के कानून की जानकारी नहीं है। दिल्ली पुलिस ने अमेरिकी दूतावास से संपर्क साधा है।