फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में घर से बुलाकर बिल्डर को मारी गोली, मौत

Sat, 02 Apr 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौरी गेट के बल्लीमारान इलाके में बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने एक बिल्डर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त फहीम (35) के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि बिल्डर की हत्या रंजिश की वजह से की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, फहीम सपरिवार बल्लीमारान स्थित नाई वाली गली में रहता था। वह बल्लीमारान में इमारत बनाकर उसे बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार रात 11 बजे वह खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठा हुआ था।

इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और उसे अपने साथ ले गया। कुछ दूर पर दो अन्य युवक खड़े थे। वहां किसी बात पर कहासुनी होने पर बदमाशों ने उसके दोनों पैर में गोली मार दी। फहीम के  भाई वसीम व पड़ोसी इलियास ने उसे लोकनायक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा खून निकल जाने की वजह से उसकी मौत

हत्या - फोटो : DEMO Pics
डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादा खून निकल जाने की वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है। साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस मामले को उगाही और वर्चस्व को लेकर हत्या किए जाने के एंगल से भी जांच कर रही है। परिवार वालों के मुताबिक कुछ दिन पहले फहीम का इलाके के एक बिल्डर से कहासुनी हुई थी।

बताया जा रहा है कि उस बिल्डर का राजनीतिक पहुंच है और वह इलाके में दबदबा बनाना चाहता है। वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक परिवार के लोगों से इस बाबत पूछताछ की जा रही है कि किसी बदमाश ने उगाही के लिए धमकाया तो नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें