फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने नाबालिग बेटी से दुराचार कर बनाया गर्भवती

Sat, 02 Apr 2016 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक नाबालिग से दुराचार और उसे गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चाइल्ड लाइन और पुलिस पूछताछ में इसके लिए अपने पिता को जिम्मेदार ठहराया है। पहले उसने वीरवार को दादा का नाम लिया था। पुलिस ने रात को दादा को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को नाबालिग अपने बयान से पलट गई और पिता को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने पिता को भी हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने अब इस मामले में नाबालिग के पिता भूरि सिंह को आरोपी बनाया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता ने इसके बाद एक और शादी की है। वह दसवीं कक्षा में पढ़ रही थी। उसका पिता अकसर हवस का शिकार बनाता था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घर से निकलना बंद कर दिया था

आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है।
इस वजह से गर्भवती हो गई। जब परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने उसका घर से निकलना बंद कर दिया। स्कूल भी छुड़वा दिया। इस बीच वह चाइल्ड लाइन संस्था के संपर्क में आई और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

उधर, मेडिकल में पीड़ित के सात माह से गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि लड़की नाबालिग है और सात माह से गर्भवती है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए हैं। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

संस्था करेगी लोगों को जागरूक- चाइल्ड लाइन संस्था के संयोजक कपिल शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था ने नाबालिग से बातचीत की है। इसमें उसने अपने पिता को इस कृत्य के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

जल्द संस्था संबंधित क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाएगी, ताकि घरेलू हिंसा का शिकार हो रही मासूम बच्चियों को न्याय दिलाया जा सके।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें