फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता ने कारोबारी को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के अमन विहार में बृहस्पतिवार रात प्रेम नगर क्षेत्र के निगम पार्षद ने मामूली कहासुनी में एक कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित के बयान पर पुलिस ने निगम पार्षद के खिलाफ हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रक से सामान उतारने पर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से सेक्टर-14, सोनीपत निवासी विनोद कुमार (30) की अमन विहार के रमेश एन्क्लेव में बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है।

बिल्डिंग मेटेरियल को उतारने के समय होने वाले शोर को लेकर विनोद व पड़ोस में ही रहने वाले बसपा से निगम पार्षद पुष्पराज के बीच अक्सर कहासुनी होती थी।

बृहस्पतिवार रात भी ट्रक से माल उतारने के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान पुष्पराज ने पिस्टल से विनोद पर गोली चला दी, जो उसकी जांघ पर लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। परिचितों ने घायल विनोद को ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें